
ऋषिकेश में भरत मंदिर द्वारा आयोजित बसंत उत्सव के कार्यक्रमों का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे, जहां बसंत उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान भरत के दर्शन कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित मैथिली ठाकुर नाइट में मुख्यमंत्री ने शिरकत करते हुए मैथिली ठाकुर की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैथिली ने अपनी प्रतिभा और मृदुल वाणी से देश का नाम रोशन किया है। मैथिली ने गढ़वाली, हिंदी और भोजपुरी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्प और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post