Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

इन्द्रेश नगर में सीवर लाइन सुधार कार्यों का शुभारंभ, 1.14 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Crime Patrol by Crime Patrol
June 23, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dehradun
2
VIEWS

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने अपने विधानसभा क्षेत्र राजपुर के इन्द्रेश नगर वार्ड में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को 1.14 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन कार्यों के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

भूमि पूजन के तहत शिवा सेनेट्री कावली रोड, शिवा सेनेट्री मालवीय रोड, महंत रोड, जाटव जी वाली गली, पानी की टंकी क्षेत्र, छोटा जटिया मोहल्ला तथा मुख्य मार्ग इन्द्रेश नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को बदलने का कार्य किया जाएगा।

मंत्री खजान दास ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से सीवर व्यवस्था के सुधार की मांग की जा रही थी। जनहित को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद शासन से 1.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई और अब निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन्द्रेश नगर क्षेत्र में सीवर संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूरे वार्ड की सीवर लाइन बदलने की योजना को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल किया गया है। इसके लिए जल संस्थान द्वारा 28.06 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर खजान दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
Meeting

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

September 25, 2026
Meeting

कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी की सख्ती, हर स्नान पर्व के लिए पहले से तैयार होगा प्लान

September 25, 2026

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी और त्वरित कार्यशैली के कारण विकास योजनाओं को समय पर स्वीकृति मिल रही है और निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो रहे हैं। इससे जहां सरकारी धन की बचत हो रही है, वहीं आम जनता को भी समय पर विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हिम्स जौलीग्रांट में एडवांस्ड ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी की शुरुआत, पांच मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

Next Post

मानसून की चुनौतियों से निपटने को तैयार उत्तराखंड, किसानों के लिए बनाई गई आकस्मिक योजना

Next Post
Meeting

मानसून की चुनौतियों से निपटने को तैयार उत्तराखंड, किसानों के लिए बनाई गई आकस्मिक योजना

Uttaranchal Punjabi Mahasabh

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, करण मल्होत्रा बने प्रदेश अध्यक्ष

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Crime news

विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुराल पर उत्पीड़न का आरोप

1 year ago
UPCL

यूपीसीएल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैरिफ और वार्षिक राजस्व आवश्यकता

6 months ago
Kotdwar

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार में आसरा गौशाला का उद्घाटन किया

6 months ago
Helicopter

मानसून में चारधाम हेली सेवा 14 सितंबर तक बंद, यूकाडा ने बढ़ाए सुरक्षा इंतजाम

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता
  • जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol