Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मानसून की चुनौतियों से निपटने को तैयार उत्तराखंड, किसानों के लिए बनाई गई आकस्मिक योजना

Crime Patrol by Crime Patrol
June 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
6
VIEWS

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार खरीफ सीजन-2026 के दौरान मानसून में संभावित विलंब अथवा वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कही।

बैठक में मानसून की संभावित देरी या कम वर्षा की स्थिति में किसानों के हितों की सुरक्षा तथा कृषि उत्पादन को प्रभावित होने से बचाने के लिए तैयार की गई आकस्मिक योजनाओं (कंटिन्जेंसी प्लान) की समीक्षा की गई। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर ड्राईलैंड एग्रीकल्चर द्वारा तैयार राष्ट्रीय कंटिन्जेंसी प्लान और कृषि विज्ञान केंद्रों की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड कृषि विभाग ने वैज्ञानिक संस्थानों और कृषि विशेषज्ञों के सहयोग से सभी जनपदों के लिए विस्तृत कृषि आकस्मिकता योजना तैयार कर ली है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रणनीतियां बनाई गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यदि मानसून में देरी होती है तो किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाली और सूखा सहनशील फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में मंडुवा, झंगोरा, गहत, भट्ट, राजमा और तिल जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में धान के विकल्प के रूप में मक्का, मूंग, उड़द, अरहर और चारा फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि जल संरक्षण और नमी प्रबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। खेत तालाब, चाल-खाल, कंटूर बंडिंग, सामुदायिक जल स्रोतों के संरक्षण और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी जनपद और विकासखंड स्तर पर मौसम और कृषि गतिविधियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रदेशभर में संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, मौसम आधारित कृषि सलाह, फसल प्रबंधन, वैकल्पिक फसल प्रणाली और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है।

गणेश जोशी ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराने और कृषि विभाग द्वारा जारी वैज्ञानिक सलाह का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में किसान अपने निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
Meeting

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

September 25, 2026
Meeting

कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी की सख्ती, हर स्नान पर्व के लिए पहले से तैयार होगा प्लान

September 25, 2026

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों, कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन और किसानों की सक्रिय भागीदारी से मानसून से जुड़ी संभावित चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जाएगा तथा किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

इन्द्रेश नगर में सीवर लाइन सुधार कार्यों का शुभारंभ, 1.14 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Next Post

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, करण मल्होत्रा बने प्रदेश अध्यक्ष

Next Post
Uttaranchal Punjabi Mahasabh

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, करण मल्होत्रा बने प्रदेश अध्यक्ष

bacteria

आईआईटी रुड़की के शोध में दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया की बड़ी कमजोरी का खुलासा, नए उपचार की उम्मीद जगी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Teg Bahadur Ji

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर ऋषिकेश में श्रद्धांजलि और प्रभात फेरी

10 months ago
campaign

पौड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

8 months ago
Madan Kaushik

आपदा प्रबंधन को मॉडल बनाने पर जोर, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश

6 months ago
उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार

उत्तराखण्ड : शहरों का होगा कायाकल्प,  98 छोटे-बड़े शहरों के मास्टर प्लान जल्द होंगे तैयार

3 days ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता
  • जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol