Monday, August 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Crime Patrol by Crime Patrol
August 10, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Hemkunt Sahi
1
VIEWS

पवित्र धाम श्री हेमकुंट साहिब की वार्षिक यात्रा 10 अक्टूबर 2026 को औपचारिक रूप से संपन्न कर दी जाएगी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर से पहले अपनी यात्रा पूर्ण कर लें।

इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा का शुभारंभ 23 मई 2026 को कपाट खुलने के साथ हुआ था। कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश से 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है।

वर्तमान समय में हेमकुंट घाटी प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर है। घाटी में विभिन्न प्रजातियों के फूल पूरी तरह खिले हुए हैं। वैली ऑफ फ्लावर्स में दिखाई देने वाले अनेक प्रकार के फूल हेमकुंट क्षेत्र में भी अपनी खूबसूरती बिखेर रहे हैं। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाला दुर्लभ ब्रह्मकमल भी खिला हुआ है।

ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से इस मनमोहक प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेने की अपील की है। साथ ही प्रकृति और पर्यावरण की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक यात्रा करने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें

honored

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

August 10, 2026
honored

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाककर्मियों का सम्मान, बचत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

August 10, 2026
military band

शौर्य स्थल में गूंजा देशभक्ति का संगीत, सैन्य बैंड ने बांधा समां

August 10, 2026
Earthquake

उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, 4.2 तीव्रता से हिली उत्तरकाशी की धरती

August 10, 2026

श्री हेमकुंट साहिब सिख परंपरा में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। समुद्र तल से 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह धाम सात बर्फ से ढके पर्वत शिखरों और स्वच्छ हिमानी झील से घिरा हुआ है। दसम ग्रंथ के ‘बचित्तर नाटक’ में वर्णित मान्यता के अनुसार, यह स्थान श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पूर्व जन्म की तपस्थली माना जाता है।

हेमकुंट साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां भक्ति, अनुशासन, साहस और परमात्मा से एकाकार होने की भावना का अनुभव करते हैं। ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र धाम की यात्रा करते हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बल, सेना, सेवादारों और समस्त संगत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के शेष समय में भी सभी संबंधित विभाग और सेवादार इसी तरह निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं जारी रखें, ताकि यात्रा अंतिम दिन तक सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनी रहे।

ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सूचित किया है कि 10 अक्टूबर 2026 के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शीतकालीन बर्फबारी के चलते हेमकुंट साहिब के कपाट बंद रहेंगे। ऐसे में श्रद्धालु निर्धारित तिथि से पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर लें।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Amit Shah

शांतिकुंज शताब्दी समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक चौबंद

7 months ago
festival

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

5 months ago
Uttaranchal Press Club

उत्तरांचल प्रेस क्लब में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

12 months ago
Polykids School

पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता!

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाककर्मियों का सम्मान, बचत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Hemkunt Sahi

हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
honored

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

August 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol