दून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र से एक शातिर चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 115 ग्राम अवैध चरस बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल (28) निवासी नियामवाला, डोईवाला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी समेत कई मामलों में जेल जा चुका है।
कार्रवाई पुलिस टीम ने राजीवनगर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान की।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post