देहरादून में महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित न होने के विरोध में युवा सेना ने तिलक रोड पर आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा कि महिला आरक्षण आधी आबादी का अधिकार है और इसे राजनीतिक विवादों में नहीं उलझाया जाना चाहिए। वहीं महानगर उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए युवा सेना संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान महिला सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए गए और संगठन ने आंदोलन आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।
Reported BY: Shiv Narayan














Discussion about this post