
लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल में सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. लीलानन्द लखेड़ा की स्मृति में आयोजित वार्षिक वॉलीबॉल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज, रिखणीखाल के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल, संस्कृति और बौद्धिक गतिविधियाँ युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया।
ऋतु खंडूड़ी भूषण, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post