देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य आंदोलन से लेकर आज तक उत्तराखंड के परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है। उन्होंने मातृशक्ति को आगे लाकर प्रदेश की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। कांग्रेस राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने कहा कि धर्मपुर की महिलाएं इस बार बदलाव की अगुआ बनेंगी। कार्यक्रम में कई महिलाओं को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा नववर्ष पर विधानसभा स्तर पर मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post