
देहरादून में विधानसभा के परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल नियमों का संकलन नहीं, बल्कि देश की प्रगति का जीवंत मार्गदर्शक है। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऋतु खंडूड़ी, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post