गंगोत्री मंदिर समिति ने एक अहम निर्णय लेते हुए गंगोत्री धाम में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। समिति का कहना है कि यह फैसला धाम की धार्मिक गरिमा, परंपराओं और पवित्रता की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने स्पष्ट किया कि गंगोत्री धाम एक पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल है और यहां धार्मिक मर्यादाओं का संरक्षण सर्वोपरि है। इस निर्णय को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें
हालांकि, इस विषय पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन मंदिर समिति के फैसले के बाद क्षेत्र में यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है।
सुरेश सेमवाल अध्यक्ष गंगोत्री मंदिर समिति
स्थानीय
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post