
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान पर उत्तराखंड कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि साढ़े नौ साल बाद भाजपा को सेवा संकल्प की याद आ रही है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जनता के हितों का ख्याल रखने का वादा किया था, लेकिन अब तक सिर्फ भू-माफिया, खनन माफिया और पूंजीपतियों के हितों का ख्याल रखा गया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है और युवा, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं, तो भाजपा को सेवा संकल्प की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ छलावा और दिखावा है, जनता को मूर्ख बनाने का तरीका है, लेकिन जनता अब भाजपा के जुमलों में आने वाली नहीं है। रोजगार देने का वादा, रिवर्स पलायन का वादा पूरा नहीं हुआ, बल्कि स्थाई पलायन बढ़ गया है। लोकायुक्त पर भी सरकार ने हाईकोर्ट की लताड़ के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस ने कहा कि जनता हताश और निराश है और 2027 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही है।
प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post