कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह सेवा, जनसरोकार, युवा सहभागिता और सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
डॉ. धन सिंह रावत एकदिवसीय श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वह आम लोगों के बीच शामिल होकर विभिन्न सेवा गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।
भ्रमण कार्यक्रम के तहत डॉ. रावत देहरादून से श्रीनगर पहुंचकर सबसे पहले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत भाजपा श्रीनगर मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे।
इसके पश्चात डॉ. रावत सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम, श्रीकोट में चल रही खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत अपर बाजार श्रीनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे।
डॉ. रावत श्रीनगर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही नंदा देवी मंदिर में मां नंदा देवी अष्टमी नवरात्र पूजन और नागेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं और आम जनमानस की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post