
देहरादून में गुरुवार को आयोजित बैठक में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजलवाण को जिला अध्यक्ष, अमित अमोली को महामंत्री और रमन जायसवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में पत्रकारों के पेंशन, मान्यता प्रणाली को सरल बनाने, ईएसआई सुविधा से जोड़ने और मानसिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यूनियन जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर इन मुद्दों पर चर्चा करेगी।
नई टीम में अनुभव और युवा सोच का संतुलन रखा गया है, ताकि संगठन को मजबूत करते हुए पत्रकारिता की गरिमा और हितों की रक्षा की जा सके।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post