
देहरादून के ISBT इलाके में 7 अगस्त 2025 को एक 12 वर्षीय बच्चे की पानी से भरे खुले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह गड्ढा एमडीडीए द्वारा कराए गए खुदाई कार्य के दौरान बना था और हादसे के समय बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुला पड़ा था।
स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि एमडीडीए की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हादसे ने शहर में सुरक्षा मानकों और सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post