
– हल्द्वानी से कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस आदेश का सीधा असर छोटे उद्योगों, व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। ललित जोशी ने कहा की इससे गरीब और छोटे कारोबारियों की आजीविका प्रभावित होगी। आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक से छोटे कारोबारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी स्थिति का फायदा बड़ी ऑनलाइन कंपनियों को मिलेगा, जबकि स्थानीय दुकानदारों और छोटे उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग करी इस कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे। ललित जोशी ने कहा कि आदेश के एक महीने बाद भी सरकार की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से प्रभावित हो रहे व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की अपील की, रोजगार और आजीविका से जुड़े इस मुद्दे पर व्यापारियों को साथ लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
इसके माध्यम से छोटे कारोबारियों की समस्याओं को सामने लाने और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा के लिए पहल करनी चाहिए, ताकि छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की आजीविका पर असर न पड़े।
ललित जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कांग्रेस नेता
Reported by: Crime petrol













Discussion about this post