
उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एवं रेडियो एसोसिएशन (उफ्तारा) द्वारा 27 और 28 जून को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय ‘उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और फिल्म जगत को योगदान देने वाले लगभग 100 फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और अन्य विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंडी फिल्मों के 40 वर्ष के सफर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी तथा फिल्मों की दिशा और विकास पर संवाद सत्र भी आयोजित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की लोक संस्कृति और लोक गायन की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
उफ्तारा अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी ने प्रेस वार्ता में राज्य की फिल्म नीति और फिल्म उद्योग से जुड़े मुद्दों पर सरकार से अधिक सक्रिय पहल की अपेक्षा जताई। वहीं महासचिव कांता प्रसाद और मुख्य कार्यक्रम संयोजक जस पंवार ‘जस्सी’ ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और यह रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।उन्होंने सरकार से फ़िल्म बोर्ड की मंग भी करी। उन्होंने सरकार से फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद बढ़ाने तथा विकास संबंधी सुझावों को अमल में लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदीप भंडारी अध्यक्ष उफतारा
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post