सीआईएमएस कॉलेज की एनसीसी (गर्ल्स यूनिट) की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुंसाई को 11-यूके गर्ल्स बटालियन की ओर से लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि प्रदान की गई। एनसीसी मुख्यालय देहरादून में आयोजित रैंक पाइपिंग सेरेमनी में कमांडिंग ऑफिसर आदित्य जे. पॉल ने उन्हें आधिकारिक रूप से कमीशन दिया।

डॉ. गुंसाई पहले ही एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी हैं और कैडेट्स के अनुशासन, राष्ट्रसेवा व सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक व एनसीसी समुदाय ने बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post