
देहरादून में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा राजपुर रोड स्थित दिलाराम चौक का सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही जनमानस को समर्पित किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में किए जा रहे इस कार्य के तहत चौक को उत्तराखंड की पौराणिक एवं लोक संस्कृति की झलक के साथ विकसित किया जा रहा है।
प्रशासन का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों को सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करना है। इससे पूर्व कुठालगेट और साईं मंदिर तिराहा का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसे आमजन ने सराहा है। जिला प्रशासन भविष्य में भी अन्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के विकास की योजना पर कार्य करेगा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post