Wednesday, July 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हरेला: हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का लोकपर्व

Crime Patrol by Crime Patrol
July 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Harela
2
VIEWS

सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में प्रकृति और हरियाली के प्रतीक लोकपर्व हरेला की धूम देखने को मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण, कृषि परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। इस अवसर पर लोग पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प भी लेते हैं।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी ने बताया कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति निष्ठा, समर्पण और हरियाली के संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है। उन्होंने कहा कि हरेला मानसून के आगमन और कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है, जो लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें

HIMS Jolly Grant

एचआईएमएस जौलीग्रांट को बड़ी सौगात, एनएमसी ने एमबीबीएस सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कीं

July 15, 2026
Blood Donation

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान, ‘संवेदना अभियान’ के तहत समाजसेवा का संदेश

July 15, 2026
Parade Ground

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया वैकल्पिक स्थल

July 15, 2026
Haridwar

कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में ‘गुरु रविदास घाट’ बनाने की मांग तेज, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

July 15, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-15-at-11.03.30-1.mp4

उन्होंने बताया कि हरेला की शुरुआत मिट्टी से भरी टोकरी में पांच या सात प्रकार के अनाज—जौ, गेहूं, मक्का, उड़द, गहत, भट्ट, धान, सरसों आदि—बोने से होती है। नौ दिन बाद जब ये अंकुरित होकर हरे-भरे हो जाते हैं तो उन्हें काटकर सबसे पहले कुलदेवता को अर्पित किया जाता है। इसके बाद परिवार के बुजुर्ग हरेला को बच्चों और अन्य सदस्यों के सिर पर रखकर सुख, समृद्धि, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हैं।

डॉ. तिवारी ने बताया कि हरेला वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। पहला चैत्र माह में, दूसरा श्रावण माह में और तीसरा आश्विन माह में। इनमें श्रावण मास का हरेला सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व ऋतु परिवर्तन का भी संकेत देता है—चैत्र में गर्मी, श्रावण में वर्षा और आश्विन में शीत ऋतु के आगमन का संदेश।

उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पौधारोपण, जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने और भूजल स्तर बढ़ाने की प्रेरणा देता है। पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हरेला आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित पर्यावरण का संकल्प भी है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन के प्रथम दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी कारण हरेला का पर्व शिव-पार्वती की पूजा और अच्छी फसल की कामना से भी जुड़ा हुआ है। लोक परंपरा के अनुसार लोग मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाएं, जिन्हें ‘डीकारे’ कहा जाता है, बनाकर उनकी पूजा करते हैं और अच्छी वर्षा, समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की हिमालयी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर पारंपरिक आशीर्वाद—“जी रया, जागि रया, दुबक जस जड़ हैजो, पात जस पौल हैजो, हिमालय में ह्यूं छन तक, गंगा में पानी छन तक, हरेला त्यार माने रया”—के साथ परिवार के बड़े अपने छोटों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-15-at-11.03.30.mp4

विभागाध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रुद्रपुर में फर्जी किन्नरों पर बवाल, जबरन वसूली के आरोप में पुलिस जांच शुरू

Next Post

साबिर पाक दरगाह में नई समिति के गठन पर विवाद, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

Next Post
Dargah

साबिर पाक दरगाह में नई समिति के गठन पर विवाद, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

Ramnagar

18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर–देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने दी जानकारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Congress

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पिथौरागढ़ के तीन नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित

1 week ago
Chamoli

चमोली जनपद के सुराही थोटा तमक से बड़ी खबर

11 months ago
Street play

विश्व गुर्दा दिवस पर एम्स में आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

4 months ago
Rishikesh

ऋषिकेश: पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान कई साल पुरानी मूर्तियां बरामद।

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एचआईएमएस जौलीग्रांट को बड़ी सौगात, एनएमसी ने एमबीबीएस सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कीं
  • डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान, ‘संवेदना अभियान’ के तहत समाजसेवा का संदेश
  • राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया वैकल्पिक स्थल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

HIMS Jolly Grant

एचआईएमएस जौलीग्रांट को बड़ी सौगात, एनएमसी ने एमबीबीएस सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कीं

July 15, 2026
Blood Donation

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान, ‘संवेदना अभियान’ के तहत समाजसेवा का संदेश

July 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol