Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

Crime Patrol by Crime Patrol
September 8, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
meeting
1
VIEWS

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, देहरादून की ओर से 07 और 08 अगस्त 2026 को देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक एवं ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), नई दिल्ली के सदस्य (सीमा शुल्क) योगेंद्र गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में सीमा शुल्क एवं सीजीएसटी जोन मेरठ के मुख्य आयुक्त नीतीश कुमार सिन्हा, सीजीएसटी आयुक्तालय देहरादून के आयुक्त डॉ. अशोक कुमार पाण्डे, ऑडिट आयुक्त नीलेश कुमार गुप्ता, अपील आयुक्त अनिल चौधरी समेत मेरठ जोन के विभिन्न आयुक्तालयों के प्रधान आयुक्त, आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्व और प्रशासनिक प्रदर्शन की समीक्षा

मुख्य अतिथि योगेंद्र गर्ग ने मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले सभी आयुक्तालयों के राजस्व एवं प्रशासनिक प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान करदाता सुविधाओं को और मजबूत करने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें

Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026
UKD

बाजपुर में बाढ़ के बीच बवाल, JE के चेहरे पर कीचड़ पोतने और मारपीट का आरोप, यूकेडी ने दी प्रतिकिर्या

September 8, 2026

बैठक में मंडलों और रेंजों के पुनर्गठन, कर्मचारियों के पुनर्संतुलन तथा स्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

व्यापार जगत ने रखीं समस्याएं

‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर अधिवक्ताओं ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने जीएसटी से जुड़ी अपनी व्यावहारिक समस्याओं और सुझावों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।

योगेंद्र गर्ग ने व्यापारिक प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं, नीतिगत स्तर से जुड़े सुझावों को सीबीआईसी बोर्ड और वित्त मंत्रालय के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करने की बात कही गई।

करदाताओं और प्रशासन के बीच सेतु है ‘जीएसटी संवाद’

सीबीआईसी सदस्य योगेंद्र गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के ‘जीएसटी संवाद’ करदाताओं और कर प्रशासन के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समुदाय को सशक्त बनाने और जीएसटी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल एवं सुगम बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dr. Naresh Bansal

राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने वन हेल्थ मिशन पर उठाए सवाल

1 year ago
Meeting

उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

7 months ago
Kichha

किच्छा कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

8 months ago
Cleanliness drive

हरिद्वार: स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 48 वे दिन भी जारी

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol