
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला रोड स्थित कबीर चौरा आश्रम के ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज की छठी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। मौके पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें तीर्थनगरी के संत महात्माओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान साधु संतों ने ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि महंत प्रदीप दास महाराज की कमी को साधु समाज कभी पूरा नहीं कर पाएगा।
उन्होंने अपने जीवन में मानव कल्याण के लिए अनगिनत महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आश्रम के महंत कपिल मुनि महाराज ने बताया कि समारोह में निर्णय लिया गया कि साधु संत भी अपना एक संगठन बनाएंगे। जिससे साधु संतों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई जा सके। उन्होंने बताया कि पुष्पांजलि समारोह के बाद साधु संतों ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post