
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में प्रारम्भ हुई अग्निवीर योजना के लागू होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार योजना से न खुश है। वही इसको लेकर अब प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर में जनजागरूकता यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा के जरिये युवाओं और आम नागरिकों को अग्निवीर योजना के नुकसानों के बारे में बताएगी।
वही कांग्रेस की इस यात्रा को केवल राजनीति करना बताते हुए प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा की सरकार द्वारा जिस भी योजना में जनहित होता है उन सभी योजनाओं का कांग्रेस हमेशा विरोध करती रहती है।
कांग्रेस की नियति जन भागीदारी नही बल्कि अब केवल जन विरोध वाली रह गयी है। वही अग्निवीर योजना में हज़ारो युवाओं ने योजना का लाभ उठाया जिसके जरिये युवा भर्ती हुए, जोशी ने कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हुए कहा की यदि यह योजना गलत है तो युवाओं ने उस योजना के चलते भर्ती प्रक्रिया में भाग क्यो लिया। और प्रदेश मुख्यमंत्री धामी द्वारा भी निर्देश है की जो भी पच्चीस प्रतिशत अग्निवीर चार साल बाद सेवानिवृत होकर आएंगे उनको सरकारी नौकरिया प्रदान की जाए , और अन्य बड़े बड़े सेक्टरों में भी अग्निवीरो को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद नौकरी देने के लिए उन सेक्टरों के मालिकों ने भी मंजूरी दी है। जो कांग्रेस को नही दिख रहा है, कांग्रेस को धरातल पर आकर देखने की जरूरत है।
सुरेश जोशी, मुख्य प्रवक्ता, भाजपा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post