
देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) निरंजनपुर से राज्य के 13 आईटीआई संस्थानों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रशिक्षण हेतु टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराए गए इलेक्ट्रिक व्हीकल व टाटा ऐस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह पहल 17 फरवरी 2025 को इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ हुए एमओयू के तहत राज्य के युवाओं को रोजगारोन्मुखी और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से की जा रही है। इसके अंतर्गत मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित 8 दीर्घावधि और 23 लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
नाबार्ड के सहयोग से चयनित आईटीआई संस्थानों में आधुनिक कार्यशालाओं का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रथम चरण में 7 संस्थानों में निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है और उपकरणों की स्थापना प्रक्रिया जारी है। टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा प्रारंभिक वर्षों में प्रशिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post