
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के ₹319.30 लाख की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवर सहित आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post