Tuesday, October 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

‘ब्लैक हरेला’ विरोध पर वन मंत्री का पलटवार, बोले- कुछ लोगों को है ‘छपास की बीमारी’

Crime Patrol by Crime Patrol
July 17, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Subhodh Uniyal
3
VIEWS

हरेला पर्व से एक दिन पहले 15 जुलाई को ऋषिकेश-देहरादून के भानियावाला मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के लिए प्रस्तावित हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं द्वारा मनाए गए ‘ब्लैक हरेला’ अभियान पर अब प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल का बयान सामने आया है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को केवल “छपास की बीमारी” है और वे बिना पूरी जानकारी के विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही इकोलॉजी (पर्यावरण संरक्षण) और इकोनॉमी (विकास) के बीच संतुलन बनाकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है तो बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाओं के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करना भी आवश्यक है। ऐसे विकास कार्यों के लिए कई बार वन भूमि का हस्तांतरण करना पड़ता है और कुछ पेड़ों की कटाई भी करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें

arrest

नानकमत्ता हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद

October 19, 2026
Viral Video

टिहरी के कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी को लेकर विवाद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का वीडियो वायरल

October 19, 2026
Meeting

राज्य स्थापना दिवस पर SHG उत्पादों की प्रदर्शनी, लॉटरी के पुरस्कारों में भी दिखेगी स्थानीय उत्पादों की झलक

October 19, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, विजय सारस्वत समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

October 19, 2026

वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में पर्यावरणीय नियमों का पूरी तरह पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई होती है तो उसके बदले नियमानुसार उससे अधिक संख्या में पौधारोपण करने का प्रावधान है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके।

गौरतलब है कि हरेला पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यावरण कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना के लिए प्रस्तावित पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए इसे ‘ब्लैक हरेला’ के रूप में मनाया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकास परियोजनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के विकल्प तलाशे जाने चाहिए।

वन मंत्री के बयान के बाद विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर प्रदेश में बहस और तेज होने की संभावना है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-17-at-09.59.01.mp4

सुबोध उनियाल, वन मंत्री उत्तराखंड

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

चार दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पंत राजू सम्मानित

Next Post

रंजिश में भाई ने भाई को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर प्रधान पति फरार

Next Post
Police

रंजिश में भाई ने भाई को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर प्रधान पति फरार

Congress

मंगलौर: कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

employment

सहसपुर में महिलाओं को मिला रोजगार का नया ठिकाना, स्वयं सहायता समूहों के केंद्र का शुभारंभ

1 month ago
police

कीर्तिनगर में व्यापारियों से मारपीट, आज बाजार बंद का ऐलान, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में

8 months ago
Bhagat Singh Koshyar

पद्म भूषण सम्मान पर दिल्ली में भगत सिंह कोश्यारी का भव्य अभिनंदन

5 months ago
protest

देशव्यापी हड़ताल के तहत देहरादून में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • नानकमत्ता हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद
  • टिहरी के कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी को लेकर विवाद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का वीडियो वायरल
  • राज्य स्थापना दिवस पर SHG उत्पादों की प्रदर्शनी, लॉटरी के पुरस्कारों में भी दिखेगी स्थानीय उत्पादों की झलक

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

arrest

नानकमत्ता हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद

October 19, 2026
Viral Video

टिहरी के कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी को लेकर विवाद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का वीडियो वायरल

October 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol