
मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मरगूब कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन पर उन्हें लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए लगातार काम करने के बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिला
मरगूब कुरैशी ने आरोप लगाया कि झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती के पत्र के आधार पर उनके पद पर दूसरे नेता की सिफारिश की गई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे वरिष्ठ नेता की तस्वीर तक स्थानीय कार्यक्रमों के बैनरों से गायब रखी गई। उनके इन बयानों ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी समय रहते इस नाराज़गी को दूर नहीं करती, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर सीट पर कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मरगूब कुरैशी ( जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस )
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post