
वन आरक्षी भर्ती परीक्षा मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो पूर्व आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ दोबारा जांच और मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह कदम परीक्षा में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उठाया गया है। सरकार का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व में वन आरक्षी परीक्षा-2013 में हुई थी अनियमितता, आरोपी सेवानिवृत्त आईएफएस एचके सिंह के खिलाफ फिर से जांच कराने का सीएम ने दिया आदेश, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के तत्कालीन डीएफओ अखिलेश तिवारी के खिलाफ भी अभियोजन चलाने की सीएम ने दी स्वीकृति, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन कुमार मिश्रा को बनाया गया जांच अधिकारी..
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post