
रुड़की में धर्मजागरण समन्वय के संस्कृति आयाम द्वारा पुरोहित समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी रजत जयंती वर्ष में विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 26 गुना, प्रति व्यक्ति आय 18 गुना और बजट 20 गुना से अधिक बढ़ा है। समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड ने देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने पुरोहित समाज को सनातन संस्कृति का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इसका योगदान समाज को संस्कार, ज्ञान और धार्मिकता से जोड़ने में अमूल्य है। द्विवेदी ने बताया कि 2027 में हरिद्वार कुंभ को भव्य और विश्वस्तरीय आयोजन बनाने की दिशा में सरकार व संत समाज मिलकर कार्य करेंगे।
समागम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, शोभाराम प्रजापति, दीपक गुलाटी, पंडित कैलाश सेमवाल, पद्म गिरी, लोकेन्द्र त्यागी, ओम जी वैदिक और किसलय कुमार समेत कई संत-विद्वान उपस्थित रहे।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post