
उत्तराखंड में पहली बार बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर राज्यव्यापी सर्वेक्षण किया गया है। गवर्नमेंट डून मेडिकल कॉलेज, देहरादून ने यह अध्ययन निमहांस, बेंगलुरु और राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से पूरा किया।
11 नवम्बर 2025 को जारी इस रिपोर्ट में 0 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 802 बच्चों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में किया गया, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व हुआ। रिपोर्ट में मानसिक विकारों की समय पर पहचान, उपचार और स्कूल स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जरूरत पर बल दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह पहल राज्य में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि रिपोर्ट की अनुशंसाओं को लागू करने से उत्तराखंड इस क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post