
उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मानदेय वृद्धि और अन्य लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। रोके जाने से आक्रोशित होकर, उन्होंने सड़क पर बैठकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आंगनबाड़ी कार्यत्रियों का कहना है कि सरकार उन्हें केवल आश्वासन दे रही है, जबकि उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। वे लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रही हैं, साथ ही 30 साल की सेवा के बाद भी रिटायरमेंट पर कोई लाभ न मिलने और कार्य स्थल पर धमकी व उत्पीड़न होने से नाराज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है और चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे दीपावली को काला दिवस के रूप में मनाएंगे ,अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी और भूख हड़ताल व ताला बंदी से भी पीछे नहीं हटेंगी। सरकार के रवैये से नाराज चालीस हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और केवल आश्वासन से मानने को तैयार नहीं हैं।
सुशीला खत्री, अध्यक्ष ,उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ
Reported by: Shiv Narayan













Discussion about this post