
किच्छा कोतवाली क्षेत्र के देवरिया टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रक संख्या RJ 11 GB 1244 के टायर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर चौकी पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, नहीं तो पूरा ट्रक आग की चपेट में आ सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post