
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की नियमावली अब तक तैयार न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा सचिव को निर्देश दिए कि कार्मिक विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी अड़चनों को दूर किया जाए और एक माह के भीतर नियमावली तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत की जाए।
डॉ. रावत ने चार वर्ष से नियमावली लंबित रहने को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि रिक्त पदों के कारण शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इसका खामियाजा लाखों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने 13 डायटों में प्रवक्ता के 221 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधियाचन शीघ्र लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग से चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध न होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालयों में तैनात प्रवक्ता शिक्षकों को डायटों से अटैच करने को कहा।
वर्तमान में सभी डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ता के 69 और प्रवक्ता के 53 पद रिक्त हैं। शिक्षा मंत्री ने विभाग को चेतावनी दी कि अब और देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post