
चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या आने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून की ओर आ रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं तथा राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए गए। क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
प्राथमिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं। घटना के कारणों की विस्तृत जांच संबंधित तकनीकी और एविएशन एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी को ही सही मानें।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post