
राजधानी देहरादून के दून अस्पताल के बाहर अतिक्रमण के चलते मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास बड़ी संख्या में ठेली और फड़ लगने से रास्ता संकरा हो गया है। इसके चलते अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।इस मामले को लेकर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां से भी शिकायतें मिलती हैं, वहां प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि दून अस्पताल के आसपास अतिक्रमण की समस्या को लेकर भी जिला प्रशासन के समन्वय से उचित कार्रवाई की जाएगी।
आलोक कुमार पांडे, नगर आयुक्त, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post