
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने जिला योजना 2024-25 के तहत जनपद के 54 ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल की तर्ज पर मॉडर्न किया है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा इन केंद्रों का कायाकल्प कर उन्हें स्मार्ट टीवी, आकर्षक पेंटिंग, खिलौने, फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली एवं पोषण सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
रायपुर में 2, डोईवाला 8, सहसपुर 4, कालसी व विकासनगर में 8-8 तथा चकराता में 24 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। जिला प्रशासन ने वर्ष 2025-26 में 150 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडर्न बनाने का लक्ष्य रखा है।
अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून
विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग
जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
शिवानी धीमान
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post