
देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिले की दूरस्थ तहसील त्यूणी के ग्राम अटाल में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। यूजीवीएनएल के सीएसआर फंड से 4.50 लाख रुपये की सहायता एनजीओ को उपलब्ध कराई गई है, जिससे लगभग 300 गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की प्रतिभा के विकास में बाधा नहीं बननी चाहिए और जिला प्रशासन शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post