देहरादून/नई दिल्ली उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक भेंट की और इसके सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खण्डूडी का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आने की इच्छा जताई। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की सैन्य व भौगोलिक विशेषताओं की जानकारी देते हुए उन्हें कोटद्वार आने का आमंत्रण दिया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post