मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027, आधारभूत ढांचा परियोजनाओं, रेल व सड़क कनेक्टिविटी और पर्यटन विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की। साथ ही ऋषिकेश तक रैपिड रेल विस्तार, दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे और रक्षा उत्पादन हब की स्थापना जैसे प्रस्ताव भी रखे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का निमंत्रण देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में पर्यटन, वेडिंग डेस्टिनेशन, होम-स्टे, स्वरोजगार और आध्यात्मिक क्षेत्रों के विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी भी दी।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने Maa Surkanda Devi Temple की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, राजमा और शहद भेंट कर प्रदेश की संस्कृति से भी अवगत कराया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post