
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए भव्य चिल्ड्रन्स डे फेटे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों और मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और उमंग से गुलजार रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यास सर एवं बेलवाल मैम के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, सकारात्मक सोच रखने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इनमें चाट, पानी पूरी और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल दिवस का भरपूर आनंद उठाया।
विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को सही दिशा देना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की कामना की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लकी प्राइज रहा। इसमें गुरबानी, शताक्षी और माज (कक्षा 12), अग्रिमा (कक्षा छह-बी) तथा अरुष कृष्णा भट्ट (कक्षा छह-बी) ने पुरस्कार जीते।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन वीरेंद्र सती के पर्यवेक्षण एवं समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से आयोजन यादगार बन गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को भी और आत्मीय बनाया। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post