
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी से जुड़े धीरज बिष्ट की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर शनिवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महिला अपराधों को लेकर भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिला सुरक्षा और नैतिकता को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता है, लेकिन जब भाजपा या उससे जुड़े संगठनों के लोगों पर गंभीर आरोप लगते हैं तो पार्टी चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नारे देने से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। इसके लिए ठोस कदम उठाने और महिला अपराधों के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने की जरूरत है।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, उत्तराखंड
Reported By: Shiv narayan













Discussion about this post