
कालाढूंगी क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री के कालाढूंगी में होने वाले आगामी ‘रंगोली कार्यक्रम’ की भव्य तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं। रविवार को भीमपुरी ग्राम सभा में मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विधायक बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी कालाढूंगी विधानसभा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र को विकास की कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।
आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। विधायक भगत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से धरातल पर उतरकर तैयारियों में जुट जाएँ और जन-जन तक कार्यक्रम का संदेश पहुँचाएँ।
बंशीधर भगत विधायक कालाढूंगी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post