
देहरादून में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को हो रही दिक्कतों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) अध्यक्ष ए. एस. ह्यांकी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सूचीबद्ध अस्पताल मरीजों को डिस्चार्ज के समय इलाज में खर्च धनराशि का ब्यौरा नहीं देते और आईसीयू/वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में टालमटोल करते हैं। नेगी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन इलाज के नाम पर सरकार व मरीजों से लूट कर रहे हैं और निजी कार्डधारकों व नगद मरीजों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मोर्चा मरीजों को शोषण से बचाएगा और सरकारी धन की बंदरबांट नहीं होने देगा। इस पर ह्यांकी ने बेहतर मॉनिटरिंग व आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post