सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर भीमताल के विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट ने की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल, सीडीओ सहित कई ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी कई समस्याएं उठाई गईं। इनमें स्कूलों में शिक्षकों की कमी, पेयजल की समस्या, सड़कों के निर्माण और बिजली से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा, जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखना है, ताकि समय पर उनका समाधान हो सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post