Tuesday, October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन में संत समागम, राष्ट्र और संस्कृति पर मंथन

संत, शासन, समाज और युवा शक्ति राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब एक सशक्त, समृद्ध और संस्कारित भारत का निर्माण संभव होता है।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 30, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Puja
3
VIEWS

परमार्थ निकेतन में शनिवार को आध्यात्मिकता, राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के परमार्थ निकेतन आगमन पर संत समाज, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक शांति जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी, महेंद्र भट्ट, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, विनय रोहेला तथा रेणु बिष्ट सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी कैलाशानंद, महंत रविंद्र पुरी, साध्वी भगवती सरस्वती तथा आचार्य बालकृष्ण सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-29-at-20.09.22-1.mp4
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-29-at-20.09.22.mp4

अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गंगा तट पर पहुंचते ही मन में शांति और पवित्रता का भाव जागृत हो जाता है। उन्होंने कहा कि संत समाज ने हजारों वर्षों से सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखा है और कठिन परिस्थितियों में भी देश को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब तक गंगा की अविरल धारा प्रवाहित होती रहेगी, तब तक भारतीय संस्कृति, परंपराएं और संतों का आशीर्वाद देश को मिलता रहेगा।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी आध्यात्मिकता में बसती है। जब संत, शासन, समाज और युवा शक्ति राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब एक सशक्त, समृद्ध और संस्कारित भारत का निर्माण संभव होता है। उन्होंने विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गंगा तटों ने पूरे विश्व को ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का संदेश दिया है।

संतों ने अपने विचारों में भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भूभाग नहीं, बल्कि ऋषियों, मुनियों और तपस्वियों की तपोभूमि है, जहां आध्यात्मिकता और राष्ट्रभाव एक-दूसरे के पूरक हैं।

इसे भी पढ़ें

एम्स ऋषिकेश में पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘पाइरेक्सिया’ का आगाज, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन

एम्स ऋषिकेश में पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘पाइरेक्सिया’ का आगाज, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन

October 13, 2026
दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

October 13, 2026
सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

October 13, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

October 13, 2026

कार्यक्रम के अंत में स्वामी चिदानंद सरस्वती ने सभी विशिष्ट अतिथियों और संत-महात्माओं का रुद्राक्ष के पौधे भेंट कर सम्मान किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

तुंगनाथ-चंद्रशिला में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत

Next Post

अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों पर डीएम सख्त, गंगा संरक्षण कार्यों में तेजी के निर्देश

Next Post
DM Ashish

अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों पर डीएम सख्त, गंगा संरक्षण कार्यों में तेजी के निर्देश

Meeting

कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियां तेज, महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun Police

देहरादून पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, 56 पुलिसकर्मी सम्मानित

10 months ago
Dehradun DM

जनता दर्शन में 150 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

1 year ago
mayor

रिस्पना-बिंदाल विस्थापन पर विरोध, मेयर को सौंपा ज्ञापन

1 year ago
Rishikesh

चार धाम यात्रा से पहले ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर शुरू होने की उम्मीद

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘पाइरेक्सिया’ का आगाज, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन
  • दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध
  • सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

एम्स ऋषिकेश में पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘पाइरेक्सिया’ का आगाज, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन

एम्स ऋषिकेश में पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘पाइरेक्सिया’ का आगाज, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन

October 13, 2026
दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol