
चमोली। गोचर क्षेत्र में सारी पुल के समीप एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद जिला पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को चौकी गोचर से SDRF पोस्ट गोचर को सूचना प्राप्त हुई कि सारी पुल के निकट एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
SDRF ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घटनास्थल पर आवश्यक सहायता प्रदान की। फिलहाल जिला पुलिस शव की पहचान करने और मामले से जुड़ी अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post