
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से 22 अगस्त तक गैरसैंण में आयोजित किया जा रहा है , लेकिन सत्र से पहले विपक्ष लगातार सत्र की समयावधि को बढ़ाने की मांग करता रहा है, अब वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने गैरसैण में होने जा रहे सत्र को लेकर बयान देते हुए कहा कि जब मैं सच बोलता हूं तो बहुतों को दिक्कत होती है , गैरसैण में सत्र कराना उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा करना होता है ,पक्ष और विपक्ष आपस में मिलकर तीन दिन में सत्र को निपटा देते है और हेलीकॉप्टर का इंतजार किया जाता है कि कब यहां से भागा जाए,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गैरसैंण में होने जा रहे सत्र में होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं हरक सिंह रावत का कहना है कि विधायकों और मंत्रियों के लिए व्यवस्थाएं की जाती है लेकिन अन्य कर्मचारियों के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं होती है , इसलिए गैरसैण के नाम पर सिर्फ धोखा दिया जा रहा है
हरक सिंह रावत , पूर्व कैबिनेट मंत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post