
उत्तराखंड पुलिस द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे और भविष्य में भी हर संभव सहायता के लिए पुलिस उनके साथ खड़ी रहेगी। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिनसे सीख लेने के लिए उपस्थित पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर/ऋषिकेश/विकासनगर, समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post