
महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून ने अपने पार्षदों पर लगाए जा रहे कथित झूठे व राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित आरोपों के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की उच्च स्तरीय व समयबद्ध जांच कराने और झूठे आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना ने कहा कि असहमति और जनहित के सवाल उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है; यदि छवि खराब करने का प्रयास हुआ तो कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post