
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली का रंग लगा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। और कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है।
होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ होली खेली और सभी से आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री बीजेपी
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post