
मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्स में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम द्वारा ‘कायाकल्प’ एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, हाइजीन, इन्फेक्शन कंट्रोल और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा रोगियों से सेवाओं पर फीडबैक लिया।

कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रोटोकॉल की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, ओटी, आईसीयू, वार्ड, ओपीडी, लैब, फार्मेसी, डाइटरी सर्विस और अन्य फंक्शनल क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री ने बताया कि विजिट का उद्देश्य तय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। टीम ने व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कुछ क्षेत्रों में सुधार के सुझाव भी दिए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post